अयोध्या में अशफाक उल्ला खां शहीद शोध संस्थान की ओर से माटी रत्न सम्मान 2026 को लेकर प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में संस्थान के प्रबंध निदेशक सूर्या कांत पांडे ने सम्मान के लिए चयनित तीन नामों की घोषणा की। सूर्या कांत पांडे ने बताया कि इस वर्ष माटी रतन सम्मान के लिए तीन लोगों का चयन किया गया है। इनमें लखनऊ के वीरेंद्र सागर, दिल्ली की डॉ. सैय्यद मोबीन जेहरा और पत्रकार अभिषेक उपाध्याय का नाम शामिल है। उन्होंने बताया कि इन तीनों हस्तियों को समाज, साहित्य, शिक्षा और पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। संस्थान हर वर्ष देश की माटी से जुड़े ऐसे लोगों को सम्मानित करता है, जिन्होंने अपने कार्य से समाज को नई दिशा दी है। प्रेस वार्ता में बताया गया कि सम्मान समारोह की तिथि और स्थान की घोषणा जल्द की जाएगी। समारोह में संस्थान के पदाधिकारी, साहित्यकार, समाजसेवी और गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे। इस दौरान राजा पांडेय, विश्व प्रताप सिंह, आशाराम जागरथ, जफ़र इकबाल, लड्डू लाल यादव, दान बहादुर सिंह, जुनैद अहमद, अब्दुल रहमान व अन्य मौजूद रहे।