अयोध्या में कंदैला हत्याकांड में मृतक रामलगन मौर्य के भाई अखिलेश कुमार मौर्य ने सोमवार को एसएसपी से मुलाकात कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि घटना में शामिल पांचों आरोपियों की गिरफ्तारी होनी चाहिए और आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जाए। बातचीत के दौरान वह भावुक हो गए। आजाद समाज पार्टी के प्रदेश महामंत्री यशवंत मौर्य ने चेतावनी दी कि यदि पुलिस ने जल्द कार्रवाई नहीं की तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव बलराम मौर्य ने कहा कि दो से तीन दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।