अयोध्या में अमर उजाला की ओर से उदया पब्लिक स्कूल में पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया। डीआईजी सोमेन बर्मा ने विद्यार्थियों से महापुरुषों, रविंद्रनाथ टैगोर और स्वामी विवेकानंद से जुड़े सवाल पूछे। सामान्य ज्ञान और मैट्रिक्स से संबंधित प्रश्नों के जरिए विद्यार्थियों की जानकारी परखी। एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी ने साइबर अपराध से बचाव, सोशल मीडिया पर सतर्कता, मजबूत पासवर्ड बनाने और यातायात नियमों के पालन की जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं को किसी परेशानी पर 1090 और आपात स्थिति में 112 पर कॉल करने के लिए जागरूक किया।