अयोध्या: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर रिकाबगंज हनुमानगढ़ी मंदिर में भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से हवन-पूजन किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चित्र पर तिलक लगाकर हनुमान जी के समक्ष विधिवत पूजन कर उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की गई। भाजपा नेता दिनेश जायसवाल और अधिवक्ता राजीव शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति कर रहा है। भारत सशक्त होकर विकसित भारत की नींव रखने की ओर अग्रसर है। हवन-पूजन महंत पं. रमेश चंद्र शास्त्री ने संपन्न कराया। इस दौरान हनुमानगढ़ी मंदिर के पुजारी रामजी मिश्रा, समाजसेवी संजय पांडे, अजय ओझा, विनोद तिवारी, रघुनाथ, अर्जुन लाल गुप्ता, शिवम गुप्ता और शुभम गुप्ता मौजूद रहे।