फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में रेलवे स्टेशन मार्ग पर बनेगा फूड पॉइंट, फव्वारे का होगा कायाकल्प

अयोध्या में रेलवे स्टेशन मार्ग पर भाजपा कार्यालय के निकट फूड प्वाइंट विकसित किया जाएगा। वहीं गुरु गोविंद सिंह चौक स्थित फव्वारे का कायाकल्प कराया जाएगा। रविवार को नगर भ्रमण व सफाई अभियान के दौरान महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने जेल के पीछे पार्किंग स्थल पर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया और जनसहयोग से स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाने की बात कही। स्टेशन रोड पर तालाब के सामने पीपल के पेड़ के पास चबूतरा बनवाने और मार्केट हाउस के आसपास व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए गए। भाजपा कार्यालय के पास प्रकाश व्यवस्था बेहतर करने के लिए लाइट लगाई जाएगी। नाली की खामियां भी दूर कराने को कहा गया। गुरु गोविंद सिंह चौक पर बदहाल फव्वारा देखकर महापौर ने कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। व्यापारियों व फुटपाथ दुकानदारों को व्यवस्थित स्थान देने के लिए फूड प्वाइंट विकसित करने का भरोसा दिलाया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें