फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या: जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा अभद्र व्यवहार किए जाने के आरोपों की निष्पक्ष जाँच एवं कार्रवाई के संबंध में किया विरोध प्रदर्शन

अयोध्या: मंडलीय चिकित्सालय, दर्शननगर, अयोध्या में मरीजों के उपचार में कथित लापरवाही, धन की माँग, शिकायतों की अनदेखी एवं जिम्मेदार अधिकारियों के असंवेदनशील व्यवहार की गंभीर शिकायत आपके संज्ञान में लाना चाहता हूँ। मेरा आरोप है कि अस्पताल में धन न मिलने पर मरीजों को रेफर करने तथा समय पर उपचार एवं सुनवाई न होने जैसी समस्याओं के कारण मरीज निजी अस्पतालों में जाने को मजबूर होते हैं। ऐसी कार्यशैली से सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं पर जनता का विश्वास प्रभावित होता है तथा आपकी सरकार की छवि धूमिल होती है। इन आरोपों की निष्पक्ष जाँच आवश्यक है। 1. मरीज मौहिनी से संबंधित घटनाक्रम दिनांक 05 नवंबर 2026 को प्रातः लगभग 9 बजे, जिला चिकित्सालय से रेफर होकर आई मोहिनी पुत्री श्री राजू, उम्र लगभग 16 वर्ष, अनुसूचित जाति, निवासी ग्राम बिलारी, बीकापुर, अयोध्या, मंडलीय चिकित्सालय, दर्शननगर में भर्ती हुई। परिजनों के अनुसार, भर्ती के समय मरीज के एक हाथ में पहले से लगा कैनुला (विगो) ठीक से काम नहीं कर रहा था और उससे परेशानी हो रही थी। ड्यूटी पर तैनात नर्स ने दूसरे हाथ में नया कैनुला लगाकर ग्लूकोज चढ़ाना शुरू कर दिया, लेकिन पहले हाथ का कैनुला नहीं हटाया गया। मरीज की माता का आरोप है कि सुबह से रात तक नर्सिंग स्टाफ की तीन पालियाँ बदलने के बावजूद, बार- बार अनुरोध करने पर भी पुराना कैनुला नहीं निकाला गया। इस दौरान मरीज के हाथ में सूजन आ गई और हाथ काला पड़ने लगा। माता पूरे दिन सहायता माँगती रहीं, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हुई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें