अयोध्या: 26 अगस्त। श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर की यज्ञशाला में आज हैदराबाद से पधारे श्री यौगिक प्रभु समेत 135 रामभक्तों द्वारा श्री सीताराम कल्याण उत्सव किया गया। तीर्थ क्षेत्र की ओर से ऐसे आयोजनों के प्रभारी शैलेन्द्र शुक्ल के अनुसार उत्सव का प्रारम्भ महापौर गिरीश पति त्रिपाठी द्वारा किया गया। दो घंटे चले कल्याण उत्सव के उपरांत सभी ने प्रभु श्रीराम तथा परिसर में प्रतिष्ठित सभी देवी देवताओं का दर्शन पूजन किया।