फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

44 लाख श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई

कार्तिक पूर्णिमा पर लगे तिगरी गंगा मेले केे मुख्य स्नान पर पतित पावनी में डुबकी लगाने के लिए आस्था का सैलाब उमड़ा। गंगा तट हर-हर गंगे के जयघोष से गूंज उठे। 15 नवंबर से मुख्य स्नान तक करीब 44 लाख श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई। तिगरी में कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा मेला लगा। मंगलवार को मुख्य स्नान के साथ ही संपन्न हो गया। मुख्य स्नान पर पतित पावनी में डुबकी लगाने के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। तड़के से ही श्रद्धालुओं का सैलाब गंगा तट पर उमड़ने लगा था। उन्होंने सूरज की किरण निकलने से पहले ही हर-हर गंगे के जयघोष संग डुबकी लगाई। सूर्य को अर्घ्य दिया। पतित पावनी से घर में सुख समृद्धि की कामना की। उधर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए एसपी डॉ. लाखन सिंह यादव पुलिस बल के साथ स्नान घाटों पर भ्रमण कर श्रद्धालुओं को गहरे जल में जाने से रोकने के लिए जागरूक करते रहे। जिला प्रशासन का कहना है कि 15 नवंबर से 24 नवंबर की दोपहर तक करीब 44 लाख श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें