फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: कलेक्ट्रेट के पास स्कूटी छोड़कर गायब हुई महिला, बैग में मिले लाखों के जेवर

अंबेडकरनगर। कलेक्ट्रेट के निकट आंबेडकर प्रतिमा के पास बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे संदिग्ध हालत में खड़ी स्कूटी और उसके पास रखा बैग मिलने से हड़कंप मच गया। काफी देर तक स्कूटी के पास कोई नहीं पहुंचा तो लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बैग की तलाशी ली तो उसमें सोने-चांदी के जेवरात मिले। जेवरों की कीमत दो लाख रुपये से अधिक बताई गई। बाद में स्कूटी की पहचान इब्राहिमपुर क्षेत्र के चितवई निवासी अनिल जायसवाल की पत्नी मीनाक्षी के रूप में हुई। इंस्पेक्टर संतोष सिंह ने अनिल जायसवाल से फोन पर संपर्क किया। अनिल ने बताया कि स्कूटी उनकी पत्नी मीनाक्षी की है और बैग में रखे जेवर भी उन्हीं के हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि मीनाक्षी काफी समय से बीमार चल रही हैं और निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। परिजनों के मुताबिक पिछले कई दिनों से उन्होंने दवा भी नहीं खाई थी। बृहस्पतिवार सुबह वह अकबरपुर जाने की बात कहकर स्कूटी से घर से निकली थीं। अनिल खुद काम के सिलसिले में सूरत में रह रहे हैं। स्कूटी के पास मिले बैग की तलाशी के दौरान पुलिस को सोने की चेन, अंगूठी, एक झुमकी और एक टप्स के अलावा चांदी के जेवर मिले। संदिग्ध स्थिति को देखते हुए पुलिस ने तलाशी की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई और स्कूटी, बैग व जेवरात को कब्जे में ले लिया। बाद में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सामान परिजनों के सुपुर्द करने की कार्रवाई शुरू की गई। इसी बीच दोपहर करीब एक बजे मामले में उस समय नया मोड़ आ गया, जब मीनाक्षी अचानक अपने ससुराल पहुंच गईं। वह सुरक्षित मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली। अकबरपुर पुलिस ने इब्राहिमपुर पुलिस को उनके ससुराल भेजकर मीनाक्षी के वहां पहुंचने की पुष्टि भी कराई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें