फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर वॉल्वो बस और ट्रेलर की भिड़ंत, चार यात्रियों की मौत

अंबेडकर नगर। थाना जैतपुर क्षेत्र में शुक्रवार, 2 अक्टूबर की सुबह गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर वॉल्वो बस और ट्रेलर की भिड़ंत में चार यात्रियों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। हादसा एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 85 के पास करीब सुबह 5:30 बजे हुआ। दुर्घटना की सूचना यूपी-112 के माध्यम से मिलते ही थाना जैतपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी नगपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उपचार के दौरान चार यात्रियों को मृत घोषित कर दिया। तीन घायलों की हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज, सद्दरपुर रेफर किया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दुर्घटनाग्रस्त वॉल्वो बस तेगरा एक्सप्रेस की थी, जो दिल्ली से दरभंगा जा रही थी। प्रथम दृष्टया पुलिस के अनुसार, चालक को सुबह झपकी आने के कारण हादसा होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. तेजवीर सिंह ने भी जानकारी दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें