फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: अंबेडकरनगर में सरयू नदी में कूदी बड़ी बहन, छोटी ने बचाने के लिए लगाई छलांग, एक मिली, दूसरी लापता

Akash Dwivedi Updated Wed, 26 Aug 2026 08:07 PM IST

आलापुर क्षेत्र में घर से दवा लेने की बात कहकर घर से निकली जया पांडेय (19) ने चहोड़ा घाट पर सरयू नदी में छलांग लगा दी। इस बीच उसे बचाने के लिए छोटी बहन शुभी पांडेय (15) ने भी छलांग लगा दी। स्थानीय गोताखोरों की मदद से शुभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया लेकिन जया लापता हो गईं। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और नदी में सर्च ऑपरेशन शुरू कराया है। दोनों घर से करीब 13 किलोमीटर दूर चहोड़ा घाट कैसे पहुंची, यह रहस्य बना हुआ है। इंस्पेक्टर बीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि जया का अपने पति सूरज के साथ किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। घटना की प्राथमिक सूचना 112 नंबर पर जया के पति सूरज ने रामनगर से फोन कर दी थी। जया की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें