अंबेडकरनगर: अकबरपुर क्षेत्र में साबरा खातून (25) का शव शनिवार को उनके कमरे में संदिग्ध अवस्था में दुपट्टे से लटकता मिला। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है। अकबरपुर क्षेत्र के दाउदपुर सिझौली में शनिवार को साबरा खातून (25) का शव उनके कमरे में दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों ने पुलिस को सूचित किया। मुजफ्फरपुर सिहो निवासी इम्तियाज ने बताया कि उनका परिवार 40 साल पहले बिहार से आकर अकबरपुर के दाउदपुर सिझौली में बस गया था। दो साल पूर्व उनका विवाह बिहार के सिमरा मदरसा निवासी साबरा खातून के साथ हुआ था।