फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पजावा रामलीला- श्रीराम के जन्म से ताड़का वध तक गूंजा पजावा रामलीला मैदान

प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों को प्रभु श्रीराम के आदर्शों से जोड़ने की पहल श्रीराम जन्म, ताड़का वध और अहिल्या उद्धार के प्रसंगों के मंचन के बीच पजावा रामलीला मैदान जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। श्री महंत बाबा हाथीराम पजावा रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित रामलीला का शुभारंभ शाहगंज स्थित राम मंदिर से प्रभु श्रीराम और लक्ष्मण की सवारी के आगमन के साथ हुआ। साज-शृंगार से सुसज्जित सवारी राम मंदिर से चलकर पजावा रामलीला मैदान पहुंची। रामलीला का शुभारंभ महापौर गणेश केसरवानी ने किया। शुरुआत पूजा अग्रवाल और उनके समूह की गणेश वंदना व नृत्य प्रस्तुति से हुई। इसके बाद ध्वनि और प्रकाश के माध्यम से विष्णुलोक, श्रीराम जन्म, ताड़का वध और अहिल्या उद्धार के प्रसंगों का मंचन किया गया। दो मंजिला मंच पर विष्णुलोक का दृश्य आकर्षण का केंद्र रहा। रामलीला निर्देशक सचिन कुमार गुप्ता की पहल पर बच्चों के लिए प्रभु श्रीराम के चरित्र पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। यूनाइटेड इंस्टीट्यूट की असिस्टेंट प्रोफेसर शिवानी गुप्ता ने इसका संचालन किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ सदस्य मोहन टंडन भैया, कोषाध्यक्ष अमिताभ टंडन, संयोजक राजेश मल्होत्रा, गिरिशंकर प्रभाकर आदि रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें