फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली जाने वाली ट्रेनें निरस्त होने पर परेशान हुए यात्री

प्रयागराज से नई दिल्ली जाने वाली प्रयागराज एक्सप्रेस, हमसफर एक्सप्रेस, शकूरबस्ती स्पेशल, हमसफर क्लोन स्पेशल समेत कई ट्रेनें निरस्त होने के बाद प्रयागराज जंक्शन पर यात्री काफी परेशान दिखे। किसी को परीक्षा में हिस्सा लेना था तो किसी को डॉक्टर को दिखाना था। ट्रेनें रद्द होने के बाद वह रेल प्रशासन को कोसते रहे। जंक्शन पर पहुंचे यात्रियों को रेलवे प्रशासन ने एनाउंसमेंट के माध्यम से कैंसिल होने वाली ट्रेनों की जानकारी दी। यात्रियों में काफी मायूसी देखी गई। कोई दूसरी ट्रेन तो कोई दिल्ली जाने वाली बस का पता पूछता रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें