अभ्यर्थियों ने भर्ती में मनमानी का आरोप लगाया। मांग किया कि सभी आरआरसी जोनों में सीसीएए कटऑफ़ का पुनर्मूल्यांकन हो। CEN 08/2024 के Para 9.1 व 9.2 का सही एवं समान रूप से पालन हो। प्रयागराज (नोडल आरआरसी) सहित सभी जोनों की सीसीएए मेरिट पारदर्शी हो। नियमों के अनुसार पात्र सीसीएए अभ्यर्थियों को ओपन मेरिट में समायोजित किया जाए। गलत कटऑफ़ के आधार पर किसी भी योग्य सीसीएए उम्मीदवार को बाहर न किया जाए। डीआरएम आफिस के एपीओ रूपेश सुमन ने ज्ञापन लिया और अभ्यर्थियों को आश्वासन दिया।