मडराक के नगला मंदिर क्षेत्र में 28 अगस्त की शाम मोमोज विवाद में एक युवक से मारपीट हुई। इसका वीडियो संज्ञान में आया है। पुलिस ने तहरीर मिलने पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। क्षेत्राधिकारी इगलास कमलेश कुमार ने बताया कि वैधानिक कार्रवाई जारी है और मौके पर शांति है।