फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इगलास के लखटोई गांव में सात फीट लंबा अजगर पकड़ा गया

इगलास में मंगलवार सुबह लखटोई गांव में रामगोपाल के खेत में बाजरा काट रहे मजदूरों को नीम के पेड़ पर एक अजगर दिखा। अजगर देखकर मजदूरों में खलबली मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए। ग्रामीणों ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने वन क्षेत्राधिकारी सरबीर भारती को जानकारी दी। उनके निर्देश पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने करीब सात फीट लंबे अजगर को पकड़कर बोरे में बंद किया। बाद में अजगर को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें