गभाना क्षेत्र के गांव कन्होई स्थित भुमिया बाबा मंदिर के पास रेलवे के उपरिगामी पुल के गिरने की सूचना पर पुलिस व प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन थाना गभाना पुलिस और तहसील प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। सायरन बजाती पुलिस की गाड़ियां देख ग्रामीण भी सकते में आ गए। मौजूद लोगों को हकीकत का पता चला तब कहीं राहत की सांस ली। असलियत में पुलिस ने भूकंप और आकस्मिक आपदा से निपटने के लिए मॉक ड्रिल का आयोजन किया था।