छर्रा में 10 अक्तूबर को रात करीब 09:00 बजे पुलिस को एक व्यक्ति की मोटरसाइकिल छीनने की सूचना मिली। पीड़ित ने बताया कि वह छर्रा से अपने गांव परौरा बरला जा रहा था। छर्रा तेहरा मोड़ मार्ग पर चार व्यक्ति दो मोटरसाइकिलों से आए और उसकी मोटरसाइकिल छीनकर ले गए। मोटरसाइकिल की डिकी में कुछ रुपये भी रखे हुए थे। इस सूचना पर थाना छर्रा पर तत्काल मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया। घटना के अनावरण हेतु चार टीमों का गठन किया गया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे देख रही है और शीघ्र ही घटना का अनावरण कर लेगी। क्षेत्राधिकारी छर्रा गर्वित सिंह ने इस संबंध में बयान दिया।