अलीगढ़ में जन्माष्टमी पर भक्त ठाकुर जी के लिए पोशाकें, मुकुट, बांसुरी, माला और झूले खरीद रहे हैं। बाजार में गोटा पट्टी और मोरपंख डिजाइन की सफेद व पीले रंग की पोशाकें भक्तों को पसंद आ रही हैं। महिलाएं मंदिर सजाने के लिए प्लास्टिक के फूलों की मालाएं भी खरीद रही हैं।