3 सितंबर को अलीगढ़ के टप्पल थाना अंतर्गत नरवारी गांव में एक पनीर विनिर्माणशाला पर छापा मारा गया। यह कार्रवाई मिलावटी पनीर बनाए जाने की सूचना पर की गई। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की।सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय दीपक सिंह के नेतृत्व में टीम ने यह अभियान चलाया। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शैलेंद्र कुमार पांडेय भी टीम में शामिल थे।