फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ में बन रहा 60 टन लोहे का प्रवेश द्वार, 200 किलो के ताले करेंगे स्वागत

अलीगढ़ के जीटी रोड पर महरावल कट के पास लगभग बनकर तैयार साठ टन लोहे का भव्य प्रवेश द्वार। इसके बीच में रखे दो विशाल ताले। एक तरफ सुंदर पार्क। जी हां, जीटी रोड पर महरावल कट के पास बन रहा शहर का भव्य प्रवेश द्वार लगभग बनकर तैयार है। इस प्रवेश द्वार में अलीगढ़ की धार्मिक विरासत, सनातन संस्कृति और औद्योगिक पहचान को एक साथ एक स्थान पर संवारा गया है जिससे अलीगढ़ आने-जाने वाले देशी-विदेशी मेहमानों को यहां की समृद्ध झलक मिलेगी। इसके एक तरफ बनाए जा रहे पार्क में अब पौधे और लाइटों को लगाने का काम शुरू होने वाला है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें