फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बटेश्वर पहुंचे भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष संजय सिंह, महादेव के दरबार में टेका माथा; महिला पहलवानों के लिए ये कहा

भारतीय कुश्ती महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय सिंह ने शनिवार सुबह करीब 11 :30 बजे प्रसिद्ध तीर्थ धाम बटेश्वर पहुंचकर ब्रह्मलाल महादेव मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मंदिर के पुजारी राकेश बाजपेयी, आचार्य सूर्यकांत गोस्वामी और सोनम गोस्वामी ने उन्हें व उनके साथियों को पूजा संपन्न कराई। इसके बाद उन्होंने बटेश्वर में बन रहे भव्य कॉरिडोर क़ो एक नजर देखा l मौक़े पर मौजूद लोगों ने ग्रामीण क्षेत्रों में मिट्टी की कुश्ती (दंगल )के गिरते स्तर पर चिंता जताई जिस पर उन्होंने कहा कि ग्रामीण अंचल में मिट्टी की कुश्ती का प्रचलन थोड़ा कम होते जा रहा है, मैट की कुश्ती का तो बढ़ा है। और कहा कि गोपाल जी एक गौशाला बना रहे हैं, 'गोपाल गौशाला समिति'। और वहीं एक पहलवानों के लिए अखाड़ा भी बन रहा है। महिला पहलवानों को प्रोत्साहन देते हुए कहा कि अगर महिलाएं कुश्ती के क्षेत्र में आना चाहें, अगर उनके अंदर टैलेंट (प्रतिभा) है, तो उनको सारी सुविधा WFI (भारतीय कुश्ती महासंघ) उपलब्ध कराएगा।"

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें