फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: यूपी की रोडवेज बसों को दिल्ली में नहीं मिली एंट्री, परेशान रहे यात्री

नई दिल्ली में शनिवार को हुए सीजेपी प्रदर्शन का असर उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बस सेवाओं पर भी पड़ा। प्रदेश के विभिन्न शहरों से दिल्ली जा रही रोडवेज बसों को नई दिल्ली में प्रवेश से पहले ही बदरपुर बॉर्डर रोक दिया गया। इससे यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, मथुरा से आगरा और दिल्ली की ओर जाने वाली 34 ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया। मथुरा डिपो से प्रतिदिन करीब 40 बसों का संचालन किया जाता है। प्रदर्शन के चलते बस सेवाएं प्रभावित होने से यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। दिल्ली जाने वाले यात्रियों को वैकल्पिक साधनों की तलाश करनी पड़ी। वहीं, विभिन्न शहरों के लिए ट्रेनों से सफर करने वाले यात्रियों को भी बसों और अन्य वाहनों का सहारा लेना पड़ा। अचानक सेवाएं प्रभावित होने से यात्रियों को समय और धन दोनों खर्च करने पड़े। वरिष्ठ केंद्र प्रभारी शशी शर्मा ने बताया कि निगम की बसों को दिल्ली के लिए रवाना किया गया था, जिन्हें बदरपुर बार्डर से आगे नहीं आने दिया गया। बस यात्री राजेश ने बताया कि दिल्ली जाने के लिए बस का सहारा लिया था, लेकिन रास्ते में ही बस रोक दिए जाने से परेशानी हुई। आगे कैसे पहुंचेंगे, यह समझ नहीं आ रहा। समय पर गंतव्य तक पहुंचना जरूरी है, लेकिन अब दूसरा साधन तलाशना पड़ रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें