फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: जन्माष्टमी पर आगरा से मथुरा और ग्वालियर का सफर होगा आसान, दो ट्रेनों का अस्थायी विस्तार

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा और ग्वालियर जाने वाले आगरा के यात्रियों की राह आसान होगी। श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए रेलवे ने आगरा से जुड़ी दो ट्रेनों का अस्थायी रूप से विस्तार किया है। वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी–आगरा कैंट एक्सप्रेस अब मथुरा तक और नई दिल्ली–आगरा कैंट इंटरसिटी ग्वालियर तक जाएगी। आगरा रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि गाड़ी संख्या 11901 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी–आगरा कैंट एक्सप्रेस तीन और छह सितंबर को मथुरा तक चलेगी। यह झांसी से शाम चार बजे रवाना होकर रात 9:40 बजे आगरा कैंट पहुंचेगी और 10 बजे मथुरा के लिए रवाना होगी। मथुरा रात 11:25 बजे पहुंचेगी। वापसी में 11902 चार और सात सितंबर को मथुरा से सुबह 4:30 बजे चलेगी। आगरा कैंट सुबह छह बजे पहुंचेगी और 6:30 बजे झांसी के लिए रवाना होगी। इसी तरह 14212 नई दिल्ली–आगरा कैंट इंटरसिटी तीन से सात सितंबर तक ग्वालियर तक जाएगी। यह आगरा कैंट रात 10:05 बजे पहुंचेगी और 10:20 बजे रवाना होकर रात 1:10 बजे ग्वालियर पहुंचेगी। वापसी में 14211 चार से आठ सितंबर तक ग्वालियर से चलेगी और आगरा कैंट सुबह 4:40 बजे पहुंचेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें