फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बेखाैफ चोर, मकान का तोड़कर घुसे; नकदी और आभूषण ले गए

आगरा के अछनेरा थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार हो रही चोरियों से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। रविवार रात चोरों ने झारौठी गांव में एक मकान का ताला तोड़कर करीब 66 हजार रुपये की नकदी और चांदी की दो जोड़ी पायल चोरी कर लीं। पीड़ित दीवान पुत्र स्व. रामखिलाड़ी निवासी झारौठी ने बताया कि वह गांव में स्थित अपने दूसरे मकान में सोने चले गए थे। इसी दौरान पीछे से चोर उनके मकान का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। सोमवार सुबह जब वह घर पहुंचे तो सामान बिखरा पड़ा था। पीड़ित ने जांच करने पर करीब 66 हजार रुपये की नकदी और दो जोड़ी पायल सहित करीब आधा किलो चांदी गायब मिली। पीड़ित ने घटना की शिकायत थाना अछनेरा पुलिस से की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें