फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: तहसील बना पुलिस छावनी, वकीलों को भी नहीं मिला प्रवेश; फरियादी भी भटकते रहे

आगरा का खेरागढ़ तहसील परिसर शुक्रवार को पुलिस छावनी में तब्दील नजर आया। शिक्षक एवं स्नातक विधान परिषद सदस्य के चुनाव के लिए तहसील परिसर में मतदान केंद्र बनाया गया है। यहां सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हुआ। ऐसे में परिसर स्थित ग्राम न्यायालय में अवकाश नहीं होने के कारण वकील और बड़ी संख्या में वादकारी तहसील पहुंचे, किंतु प्रवेश नहीं मिलने से वे अंदर नहीं जा सके। न्यायालय में कामकाज के लिए पहुंचे वकील और वादकारी बाहर ही भटकते रहे। इस स्थिति को लेकर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष हरिओम सिकरवार ने नाराजगी जताई। न्यायालय में सुनवाई की उम्मीद लेकर पहुंचे लोगों को प्रवेश न मिलने से परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें