फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बाजार में छाई करवाचाैथ स्पेशल साड़ी, महिलाओं की बनी पहली पसंद; इतनी है कीमत

करवाचौथ का त्योहार नजदीक आते ही शहर के बाजारों में महिला खरीदारों की भीड़ बढ़ गई है। इस बार बाजारों में शिफॉन, टिशू और रेशमी साड़ियों को पीछे छोड़ते हुए एक 'करवाचौथ स्पेशल' साड़ी धूम मचा रही है। इस साड़ी की खासियत इस पर उकेरी गई वह कलाकृति है, जिसमें एक महिला छलनी से अपने पति को देखते हुए नजर आ रही है। लोहा मंडी स्थित शोरूम के मालिक विशाल भार्गव ने बताया कि महिलाओं में इस समय लाल रंग का क्रेज सबसे ज्यादा है। इस स्पेशल साड़ी की रेंज 1500 रुपये से शुरू होकर छह हजार रुपये तक उपलब्ध है, जिसे खरीदने के लिए बाजार में महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें