फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: पीडीए के दलित सम्मेलन पर बयानबाजी से भड़की सपा का पलटवार, भाजपा की बताया बाैखलाहट

समाजवादी पार्टी के जीआईसी मैदान में हुए दलित सम्मेलन पर भाजपा नेताओं की बयानबाजी से भड़की सपा महानगर इकाई ने बुधवार को पलटवार करते इसे सत्ताधारी दल की बौखलाहट बताया। महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास ने कहा कि दलितों के सपा की तरफ बढ़ते झुकाव और सम्मेलन में उमड़ी भीड़ से भाजपाई बौखला गए हैं। उन्होंने भाजपा पर संविधान और आरक्षण खत्म करने की साजिश के आरोप लगाए हैं। जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय पर सपा नेताओं की बैठक आयोजित की गई। जहां सपा महानगर अध्यक्ष ने 15 नवंबर को हुए इस सम्मेलन का उल्लेख करते हुए कहा कि कार्यक्रम में हजारों की संख्या में जुटा जनसमूह सामाजिक एकता और सामाजिक न्याय के प्रति आमजन के विश्वास का प्रमाण है। उन्होंने आरोप लगाया कि महासम्मेलन में दलित समाज की ऐतिहासिक भागीदारी और एकजुटता पर सवाल उठाना समाज के सम्मान और स्वाभिमान को ठेस पहुंचाने जैसा है। प्रदेश सचिव ममता टपलू ने इसे पीडीए की बढ़ती ताकत का नतीजा बताते हुए कहा कि आगरा का दलित समाज अपने सम्मान के साथ कोई समझौता नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि राजनीतिक बयानबाजी के जरिए दलित समाज के सम्मान और अधिकारों की आवाज को दबाया नहीं जा सकता। सपा महानगर अध्यक्ष के अनुसार समाज का सम्मान सर्वोपरि है और किसी भी प्रकार के अपमान का जवाब पूरी मजबूती के साथ दिया जाएगा। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष राम सहाय यादव, बलविंदर सिंह जाटव आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें