आगरा के यात्रियों के लिए राहत की खबर है। सूबेदारगंज-वलसाड स्पेशल ट्रेन में एक अतिरिक्त स्लीपर कोच स्थायी रूप से बढ़ाया गया है। ट्रेन आगरा के ईदगाह स्टेशन पर रुकती है। इससे आगरा के यात्रियों को सीट की सुविधा प्राप्त हो सकेगी | आगरा मंडल के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि ट्रेन संख्या 04177 सूबेदारगंज-वलसाड ईदगाह स्टेशन पर दोपहर 1:40 बजे आती है और 1:45 बजे रवाना होती है। वापसी में 04178 वलसाड-सूबेदारगंज ईदगाह पर सुबह 9:00 बजे आती है और 9:05 बजे रवाना होती है। उन्होंने बताया कि ट्रेन संख्या 04177 में स्लीपर कोच आठ से बढ़ाकर नौ और कुल कोच 19 से बढ़ाकर 20 किए गए हैं। यह बदलाव 8 सितंबर मंगलवार से किया गया है, जबकि वापसी ट्रेन में 9 सितंबर से प्रभावी है। इससे आगरा से गुजरात की ओर जाने वाले यात्रियों को स्लीपर श्रेणी में अतिरिक्त सीटें मिलेंगी।