फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: पुलिस ने वारंटियों के खिलाफ चलाया अभियान, आठ दबोचे

आगरा के थाना मलपुरा पुलिस ने वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अलग-अलग स्थानों से आठ वारंटियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार सभी आरोपियों के न्यायालय से वारंट जारी हुए थे। एसीपी सैंया जसवीर सिरोही ने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देश पर क्षेत्र में वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस ने हरिभान सिंह निवासी गढ़सानी, कुंवर सेन निवासी नगला भगत धनौली, बच्चू सिंह निवासी भांडई, महेंद्र सिंह निवासी भोगलपुरा, जोगेंद्र सिंह निवासी कुठावली, आमिर खान निवासी मुबारकपुर, कलुआ निवासी बरारा और एदल सिंह निवासी हकीमपुरा को गिरफ्तार किया। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए सभी वारंटियों को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें