दिवाली, गोवर्धन पूजा और भैया दूज के त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए आगरा के मलपुरा में पुलिस ने क्षेत्र के संवेदनशील इलाकों में पैदल मार्च किया। इस दौरान कस्बा मलपुरा, धनौली, इटौरा और ककुआ सहित अन्य क्षेत्रों में पुलिस टीम ने भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पैदल मार्च में एसीपी सैंया जसवीर सिरोही, प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार, निरीक्षक इजहार अहमद और थाना पुलिस फोर्स मौजूद रही। पुलिस अधिकारियों ने क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और आमजन में सुरक्षा का भाव पैदा करने के उद्देश्य से गश्त की। एसीपी सैंया जसवीर सिरोही ने बताया कि त्योहारों को देखते हुए संवेदनशील इलाकों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही पुलिस गश्त भी बढ़ा दी गई है, जिससे क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे और कोई अप्रिय घटना न हो सके।