फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: पुलिस ने चेकिंग में अवैध शराब के साथ दबोचा युवक

आगरा के थाना मलपुरा पुलिस ने अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए युवक के कब्जे से 21 क्वार्टर अवैध देशी शराब बरामद की है। पुलिस के अनुसार बृहस्पतिवार को थाना मलपुरा की पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध शराब बेच रहा है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मनकेड़ा से नगला सांवला जाने वाली सड़क से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए अभियुक्त की पहचान अमित निवासी बघा, थाना कागारौल, आगरा हाल निवासी गांव मुड़ेहरा के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से 21 क्वार्टर अवैध देशी शराब बरामद की। एसीपी सैया जसवीर सिंह सिरोही ने बताया कि अवैध शराब की बिक्री के मामले में एक अभियुक्त को पकड़ा है। उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें