फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: आंबेडकर पुल पर टूटा ओवरहेड बैरियर, वाहनों की लगी कतार; दिनभर जाम में फंसे पर्यटक

आगरा में यमुना नदी पर बने डॉ. आंबेडकर पुल का ओवरहेड बैरियर बृहस्पतिवार को तड़के अज्ञात वाहन की टक्कर से क्षतिग्रस्त हो गया। सुबह वाहनों का दबाव बढ़ने पर पुल पर यातायात व्यवस्था चरमरा गई। देखते ही देखते दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। स्थानीय लोगों के साथ बाजार और पर्यटन स्थलों की ओर जाने वाले लोग भी घंटों जाम में फंसे रहे। स्थानीय दुकानदार आकाश के मुताबिक, सुबह करीब छह बजे दुकान खोलने पहुंचे तो बैरियर टूटा मिला। आशंका है कि किसी वाहन ने तेज रफ्तार में बैरियर को टक्कर मारी। वाहन की पहचान नहीं हो सकी। करीब 10 बजे वाहनों की संख्या बढ़ने के बाद स्थिति और बिगड़ गई। टूटे बैरियर के कारण कुछ वाहन चालक गलत दिशा से निकलने लगे, जिससे जाम बढ़ता गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर और यातायात सुचारु कराने का प्रयास किया। हालांकि, वाहनों का दबाव अधिक होने के कारण जाम खुलने में समय लगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें