फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएलसी चुनाव: सांसद राजकुमार चाहर का दावा, भाजपा के दोनों प्रत्याशी बड़े अंतर से जीतेंगे

शिक्षक एवं स्नातक विधान परिषद सदस्य के चुनाव में शुक्रवार को मतदान के दौरान सांसद राजकुमार चाहर खेरागढ़ तहसील परिसर स्थित मतदान केंद्र पहुंचे। दोपहर करीब एक बजे उन्होंने वहां मौजूद कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर मतदान की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि प्रत्येक मतदाता मतदान केंद्र तक पहुंचे और अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करे। सांसद राजकुमार चाहर ने सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल की ओर से भाजपा पर सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग और चुनाव प्रभावित करने के लगाए गए आरोपों को खारिज किया। उन्होंने दावा किया कि शिक्षक एवं स्नातक एमएलसी चुनाव में भाजपा के दोनों प्रत्याशी बड़े अंतर से जीत दर्ज करेंगे। जनता का उन्हें पूरा आशीर्वाद मिल रहा है। सांसद ने कहा कि सपा प्रत्याशी अपनी हार सुनिश्चित देखकर हताशा में चुनाव आयोग पर इस तरह के आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने मतदाताओं से मतदान करने की अपील भी की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें