फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: दुकान के बाहर से बाइक चोरी, पीड़ित बोला- सात दिन बाद भी पुलिस ने नहीं की कार्रवाई

आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र में जलेसर रोड पर कपड़े की दुकान के बाहर खड़ी बाइक चोरी हो गई। चोर ने बाइक का लॉक तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। घटना टेढ़ी बगिया चौकी से महज 150 मीटर की दूरी पर हुई। चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। आरोप है कि पीड़ित के शिकायत करने के बावजूद पुलिस ने सात सप्ताह बाद भी प्राथमिकी दर्ज नहीं की और न ही कोई कार्रवाई की। नाई की सराय निवासी पवन राजपूत ने करीब डेढ़ महीने पहले जलेसर रोड पर कपड़े की दुकान खोली थी। 10 नवंबर की शाम करीब सात बजे उन्होंने अपनी बाइक दुकान के बाहर खड़ी की थी। इसी दौरान एक चोर बाइक का लॉक तोड़कर उसे लेकर फरार हो गया। पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। पीड़ित ने टेढ़ी बगिया चौकी पहुंचकर शिकायत की, लेकिन आरोप है कि पुलिस लगातार टालमटोल करती रही। अब तक प्राथमिकी भी दर्ज नहीं की गई है। एसीपी छत्ता श्वेता वर्मा ने बताया कि बाइक की तलाश के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें