फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: कैंट से आगरा कॉलेज तक दिसंबर में दौड़ेगी मेट्रो

Arun Parashar Updated Thu, 03 Sep 2026 08:11 PM IST

उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) ने दूसरा कॉरिडोर का कार्य तेज कर दिया है। यू-गर्डर रखे जा रहे हैं, स्टेशन भी बन रहे हैं। दिसंबर में कैंट से आगरा कॉलेज तक मेट्रो ट्रेन चलने लगेगी। इससे लोगों के लिए यातायात की बेहतर सुविधा हो जाएगी। जाम से भी बचाव होगा। मेट्रो का दूसरा कॉरिडोर कैंट से कालिंदी विहार तक बन रहा है। इसकी दूरी 16 किमी है और इसमें 14 स्टेशन हैं। ये एलिवेटेड ट्रैक है। इसका दो चरणों में निर्माण हो रहा है। दिसंबर में कैंट, सदर, प्रतापपुरा, कलेक्ट्रेट और आगरा कॉलेज तक पहले चरण में संचालन होगा, ये दिसंबर में प्रस्तावित है। आगरा कॉलेज से कालिंदी विहार तक अगले साल मार्च तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके साथ ही पहले कॉरिडोर में गुरु के ताल और सिकंदरा स्टेशन भी दिसंबर में पूरा हो जाएगा। इससे लोगों के यातायात की सुविधा बेहतर हो जाएगी। यूपीएमआरसी के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि दूसरे कॉरिडोर का निर्माण तेज करते हुए मशीनें भी बढ़ाई हैं। गर्डर रखे जा रहे हैं। आगरा कॉलेज स्टेशन बन चुका है, बाकी के चारों स्टेशन बनाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। दिसंबर में ये शुरू हो जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें