आगरा में प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ का चुनाव बृहस्पतिवार का होगा। इसमें अध्यक्ष और सचिव पद के लिए चुनाव होगा, बाकी के पदों पर निर्विरोध पदाधिकारी तय हो गए हैं। चुनाव में 134 चिकित्सक मतदान करेंगे। इसके लिए उन्हें पहचान पत्र साथ लेकर आना जरूरी होगा। चुनाव के रिटर्निंग ऑफिसर डॉ. सुरेंद्र मोहन प्रजापति ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए डॉ. नंदन सिंह, डॉ. प्रमोद यादव और डॉ. कुंवर बहादुर सिंह में मुकाबला है। सचिव के लिए डॉ. राजवीर सिंह और डॉ. अजय यादव आमने-सामने हैं। बृहस्पतिवार को संभागीय प्रशिक्षण केंद्र चिकित्सा एवं परिवार कल्याण में सुबह 10 से 5 बजे तक मतदान होगा। इसके बाद मतगणना होगी और विजयी प्रत्याशियों के नाम जारी किए जाएंगे।