बाह। पत्नी ने परिवार न्यायालय में चल रहे विवाद को सुलझाने के बहाने फोन काल कर पति को बटेश्वर बुलाया। आरोप है कि बटेश्वर पहुंचते ही ससुरालियों ने लाठी, डंडे एवं सरिया से हमला कर घायल कर दिया। नगला खंगर फिरोजाबाद के मढवा गांव के संजीव उर्फ मुंडे ने पुलिस को बताया पत्नी के साथ न्यायालय में परिवाद चल रहा है। 26 अगस्त को पत्नी ने काॅल कर राजीनामा करने के बहाने कुछ कागज, नकदी और जेवर के साथ बटेश्वर बुलाया था। 27 अगस्त की शाम 4 बजे बाइक लेकर अपने गांव से बटेश्वर आया था। पहले से घात लगाये बैठे ससुरालियों ने लाठी, डंडे एवं सरिया से हमला कर दिया। चीख पुकार पर इकट्ठे हुए लाेगों ने उसकी जान बचाई। पिटाई से शरीर पर नीले निशान पड़ गए हैं। एक हाथ में फैक्चर हो गया है। युवक का आरोप है कि ससुरालियों ने न्यायालय के कागज, नगदी, जेबर, बाइक, मोबाइल छीन लिए हैं। बाह पुलिस ने घायल काे मेडिकल के लिए बाह सीएचसी पर भेजा। वहां से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।