फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सब्जी खरीदने आए व्यक्ति को पीटा

आगरा के अकोला बाजार में सब्जी खरीदने आए एक व्यक्ति के साथ गाली-गलौज कर मारपीट करने का मामला सामने आया है। नगला झीलरा निवासी प्रमोद कुमार चाहर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 5 अक्तूबर की शाम करीब 7 बजे वह अकोला बाजार में सब्जी लेने गए थे। उसी दौरान अकोला के ऊधर थोक निवासी धर्मेंद्र ने उन्हें रास्ते में रोक लिया और बिना किसी कारण के गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि शोर सुनकर जब आसपास के लोग एकत्र होने लगे, तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने शनिवार को मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें