फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: युवक के साथ मारपीट, पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ दर्ज की प्राथमिकी

आगरा के किरावली थाना क्षेत्र के गांव महुअर निवासी संजय पुत्र देवीसिंह ने थाने पर दी तहरीर में बताया कि उनका दोस्त भोला कुशवाह किरावली से घर आ रहा था। उसी दौरान सोनू नामक युवक एवं 3 अज्ञात साथियों ने रास्ता रोककर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने उनके साथ जमकर मारपीट की, जिससे पीड़ित के सोने की जंजीर टूटकर नीचे गिर गई। मारपीट के दौरान मौके पर भारी भीड़ जुटने लगी, जिसे देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गए। घटना 30 सितंबर की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें