आगरा। आईटीआई के प्रथम चरण में प्रवेश के लिए सोमवार को अंतिम अवसर है। पहले अंतिम तारीख 4 सितंबर थी लेकिन प्रवेश कम होने के कारण इसे बढ़ाकर 7 सितंबर कर दिया गया था। रविवार को बल्केश्वर आईटीआई में मात्र पांच एडमिशन हुए। इंचार्ज संकल्प दीक्षित ने बताया कि छुट्टी वाले दिन भी प्रवेश लिए गए। पूरे दस्तावेज न होने के कारण विद्यार्थियों का प्रवेश नहीं हो पा रहा है।