फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: त्योहारों पर महंगाई का साया, नवरात्र में बढ़े व्रत की सामग्री और चीनी के दाम

नवरात्र के शुरू होते ही बाजारों में खरीदारों की रौनक लौट आई है। हालांकि, इस त्योहारी सीजन में ग्राहकों को महंगाई का भी सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि व्रत और पूजा-पाठ में काम आने वाली कई जरूरी चीजों के दाम बढ़ गए हैं, जिससे आम जनता की जेब पर अतिरिक्त भार पड़ रहा है। पिछले 15-16 दिनों से सुस्त चल रहे बाजार में नवरात्र के आगमन से अचानक तेजी आई है। वहीं भीमसेनी कपूर के दाम बढ़कर 1200 रुपये तक हो गए हैं। लोग कुट्टू का आटा, सिंघाड़े का आटा, साबूदाना और अन्य पूजन सामग्री की जमकर खरीदारी कर रहे हैं। मांग बढ़ने से दुकानदारों और व्यापारियों को अपने कारोबार में अच्छी वृद्धि की उम्मीद है, जिससे यह सीजन उनके लिए राहत भरा साबित हो रहा है। किराना कारोबारी गौरांग सिंघल ने बताया कि इन दिनों में अक्सर मंहगाई हो जाती है। नई फसल आते ही खाद्यान्नों की दरों में गिरावट हो सकती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें