आगरा के शास्त्रीपुरम के बी ब्लॉक में शुक्रवार को भगवान झूलेलाल मंदिर के निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया। साथ ही नवनियुक्त पंचायत कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह भी हुआ। पूज्य सिंधी पंचायत शास्त्रीपुरम की ओर से आयोजित समारोह में मंदिर निर्माण का शुभारंभ घनश्याम दास बदलानी की स्मृति में किया गया। संगठन मंत्री तरुण कुमार ने बताया कि समारोह में सिंधी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सोनी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष परमानंद अतवानी, जगदीश डोडानी, अशोक पारवानी और कन्हैयालाल सहित अन्य पदाधिकारियों का सम्मान किया गया। नवनियुक्त कार्यकारिणी के मुख्य संरक्षक तीर्थंदास वरलानी, अध्यक्ष भजनलाल प्रधान, महामंत्री घनश्यामदास वत्यानी, नरेंद्र झामनानी, कन्हैयालाल, इंद्रलाल मानवानी, एमडी चावला, परसराम झामनानी, मनीष ग्हांनी सहित अन्य सदस्यों ने अपने दायित्वों के निर्वहन की शपथ ली।