फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: आगरा के बाह में निकली भव्य राम बरात, सीता-राम विवाह के मंचन ने मोहा मन

आगरा के प्राचीन रामलीला महोत्सव बाह में राम बरात का आयोजन हुआ। राम बरात की शोभायात्रा का शुभारंभ समाजसेवी प्रमोद सैतिया ने फीता काट कर किया। इसके बाद सजे-धजे घोड़ों, बैंड-बाजे और शहनाई की मधुर धुन के बीच बरात निकाली गई। बरात में अपने तीनों भाइयों लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न संग रघुराई दूल्हा बनकर घोड़ों पर सवार होकर निकले। चारों भाइयों के दिव्य स्वरूपों के दर्शन कर लोग भावविभोर हो उठे। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने श्रीराम की आरती उतारी और पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। घरों की छतों और दुकानों से भक्तों ने फूल बरसाए, वहीं महिलाएं आरती की थालियां सजाकर श्रीराम के दर्शन के लिए खड़ी रहीं। हरप्रसाद राजाराम आदर्श इंटर कॉलेज से शुरू हुई राम बरात कस्बे के प्रमुख मार्गो से होते हुए रामलीला मैदान में संपन्न हुई। आकर्षक झांकियों को देखने के लिए बाह के अलावा आसपास के गांव कस्बों के लोग रात भर जमे रहे। राम बरात मार्ग जय श्रीराम के जयकारों से गूंजता रहा। राम बरात की आगवानी दाऊ जी मंदिर में सजी जनकपुरी में राजा जनक के स्वरूप ने की। जनकपुरी में राम-सीता के विवाह के मंचन ने लोगों का मन मोह लिया। ढोलक की थाप के बीच मंगल गीत गाए गये। इस दौरान अरुण दुबे, मुकेश शर्मा, अंशुमान सैतिया, अन्नू पांडेय, मनोज तिवारी, उत्तम दुबे, शिब्बू पंडित, राहुल बौहरे, मोनू भारद्वाज, रमेश शर्मा, निशु गर्ग, हर्षित गर्ग, सोहित गर्ग, गोपाल गुप्ता अनुज गुप्ता, आशु गर्ग, देवेंद्र कटारा, राकेश सविता, शानू तिवारी, गोपेश शर्मा, नीतेश शर्मा, अभिषेक भटेले आदि रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें