फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: आगरा कैंट की चार ट्रेनें तीन दिन रहेंगी निरस्त

मथुरा और भूतेश्वर स्टेशनों पर यार्ड रिमॉडलिंग के काम के कारण आगरा कैंट से चलने और यहां आने वाली चार ट्रेनें तीन दिन निरस्त रहेंगी। आगरा कैंट-पलवल, पलवल-आगरा कैंट, आगरा कैंट-रुंधी और रुंधी-आगरा कैंट ट्रेनें 8 से 10 अक्तूबर तक प्रभावित रहेंगी। इससे यात्रियों को परेशानी होगी। आगरा रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि 01941 आगरा कैंट-पलवल और 01942 पलवल-आगरा कैंट ट्रेन 8 से 10 अक्तूबर तक निरस्त रहेंगी। इसी तरह 01943 आगरा कैंट-रुंधी और 01944 रुंधी-आगरा कैंट ट्रेन भी तीन दिनों में नहीं चलेंगी। इसके अलावा 64957 आगरा कैंट-पलवल ट्रेन 9 और 10 अक्तूबर तथा 64958 पलवल-आगरा कैंट ट्रेन 10 और 11 अक्तूबर को निरस्त रहेगी। यात्रा से पहले यात्री एनटीईएस एप से ट्रेनों की जानकारी कर लें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें