फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: खाद्य विभाग की कार्रवाई, बलदेव-महावन और वृंदावन से लिए 17 नमूने; जांच के लिए भेजे

मथुरा में रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत आमजन को सुरक्षित व गुणवत्तायुक्त खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने जांच अभियान चलाया। इस दौरान खोआ, घेवर, खीर मोहन, बर्फी, नमकीन, काजू कतली, छेना मिठाई आदि के कुल 17 नमूने एकत्र कर जांच के लिए राजकीय खाद्य प्रयोगशाला भेजे गए हैं। कार्रवाई के दौरान सचल दल ने बलदेव गांव छौली के प्रतिष्ठानों से खोआ के एक-एक नमूने लिए। महावन के प्रतिष्ठानों से खीर मोहन का एक-एक नमूना लिया। मंडी चौराहा स्थित प्रतिष्ठानों से घेवर, बर्फी व हरी मटर नमकीन, काजू बर्फी व खोया के नमूने लिए गए। वृंदावन से छेना मिठाई व काजू कतली, घेवर एवं राजभोग मिठाई के नमूने लिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें