फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: ट्रैक्टर-ट्राली को पुलिस कस्टडी से भगा ले गया चालक, प्राथमिकी दर्ज

आगरा के खेरागढ़ तहसील क्षेत्र के राजस्थान सीमावर्ती गांव कुल्हाड़ा स्थित अरावली की पहाड़ियों पर प्रशासन की तमाम कवायदों के बावजूद अवैध खनन पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। शनिवार को ड्रोन सर्वे करने पहुंची खनन विभाग की टीम ने 2 युवकों और 1 ट्रैक्टर-ट्राली को मौके से पकड़ लिया था। थाना खेरागढ़ लाते समय चालक पूरी टीम को चकमा देकर ट्रैक्टर-ट्राली को राजस्थान की ओर भगा ले गया। खनन निरीक्षक की तहरीर पर पुलिस ने अभियुक्तों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। शनिवार को खनन निरीक्षक सुशील वर्मा अन्य कर्मचारियों सहित थाना खेरागढ़ क्षेत्र अंतर्गत अरावली की पहाड़ियों का ड्रोन सर्वे करने पहुंचे थे। वहां करीब आधा दर्जन लोगों की ओर से अवैध खनन किया जा रहा था। टीम को देखकर भागते हुए व्यक्तियों में से 2 युवकों और 1 ट्रैक्टर-ट्राली को पकड़ लिया गया। पकड़े गए युवक उपेंद्र सिंह को पुलिस कस्टडी में ले लिया गया, जबकि दूसरा आरोपी रविंद्र सिंह ट्रैक्टर-ट्राली को राजस्थान सीमा में भगा ले गया। निरीक्षक सुशील वर्मा द्वारा पकड़े गए युवक उपेंद्र सिंह एवं फरार रविंद्र सिंह सहित 3 अज्ञात खननकर्ताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें