आगरा के बाह के बासौनी में घर के पास लकड़ी का खोखा रखकर ममता परचून की दुकान चलाती है। चौकीदार राजेन्द्र के बेटे ब्रजमोहन पर दुकान की 600 रुपये की उधार थी। ममता ने पुलिस को बताया कि शनिवार की शाम 5 बजे के करीब उधार का हिसाब देखने के बाद ब्रजमोहन ने रुपये देने से मना कर दिया। इस पर उसने डंडे से हमला कर दिया। वहीं दूसरी ओर ब्रजमोहन ने झगड़े और मारपीट में पत्नी प्रीती और खुद के घायल होने की बात पुलिस को बताई। पुलिस ने तीनों घायलों का मेडिकल कराया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाह से ममता देवी को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। बसौनी पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।