आगरा के फतेहपुर सीकरी में सत्य सनातन संघ दूरा की स्थापना के तीन वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग (अंडर-18) और ओपन वर्ग की टीमों ने दमखम दिखाया। जूनियर वर्ग के फाइनल मुकाबले में धौलपुर की टीम ने जीत हासिल कर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। विजेता टीम को 2100 रुपये और ट्रॉफी प्रदान की गई, जबकि रैपुरा जाट की टीम उपविजेता रही, जिसे 1100 रुपये और ट्रॉफी दी गई। रैपुरा टीम के ललित को बेस्ट रेडर, धौलपुर टीम के योगेश कुमार को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट और जगवीर को बेस्ट डिफेंडर चुना गया। तीनों खिलाड़ियों को 500-500 रुपये और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।